दो अंजान लड़कियों को कैसे हुई एक दूसरे से मोहब्बत, घर परिवार छोड़कर रहने लगी साथ

फेसबुक से शुरू हुई अनोखी लव स्टोरी, अब फेस टू फेस हुई शुरू

बरेली, 5 फरवरी। यूपी के अलग अलग जिलों की दो लड़कियों को एक दूसरे से मोहब्बत हो गई है। अब दोनो एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहती है और शादी करना चाहती है। लेकिन जब इस बात की जानकारी दोनो लड़कियों के परिवार वालो को हुई तो हड़कंप मच गया। लड़की की मां की हालत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिता की हालत भी बिगड़ गई है। पूरा परिवार सदमे में है और लोकलाज के डर से उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। आस पड़ोस और नाते रिश्तेदार तरह तरह की बाते कर रहे है। परिवार वालो पर तो दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। मानो ऐसा लगता है की सबकुछ तबाह हो गया।

दोनो लड़कियों की फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर सात सालो से वो दोनो एक दूसरे के काफी नजदीक आ गई। दो जिस्म एक जान हो गए। तीन दिन पहले दोनो लड़कियां घर से भाग गई और फिर एक होटल में उन्होंने एक साथ 3 दिन गुजारे। दोनो लड़कियां परिवार वालो की बात मानने को तैयार नहीं है। दोनो में समलैंगिक संबंध हो जाने की वजह से अब दोनो लड़कियां एक दूसरे के साथ काफी खुश है। हालाकि पुलिस ने दोनो लड़कियों को बरामद कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

दो अंजान लड़कियों की अनोखी प्रेम कहानी यूपी के बरेली और उन्नाव जनपद की है। बरेली के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की शहर के एक होटल में जॉब करती है। जबकि उन्नाव की लड़की भी किसी मॉल में जॉब करती है। दोनो लड़कियों की फेसबुक से 7 साल पहले दोस्ती हुई और फिर दोनो काफी काफी देर तक एक दूसरे से बातचीत करने लगी। दोनो लड़कियां आपस में एक दूसरे से दिल की हर बात करती थी। दोनो एक दूसरे को इतना पसंद करने लगी की अब वो शादी करना चाहती है। हालाकि घर वाले चाहते है की दोनो अपने अपने घर आ जाए।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह से जुड़े सभी मामलों का संज्ञान लिया है। देश भर की अदालतों में लंबित सभी याचिकाओं की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में होगी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार से 15 फरवरी तक जवाब मांगा है और 13 मार्च को इस पर सुनवाई होनी है।

समलैगिक विवाह का अधिकार दुनियाभर के कई देशों में है। लेकिन इसके लिए समलैंगिकों को ये अधिकार उन देशों की अदालतों से ही मिला है। दुनिया भर में ऐसे 33 देश है जहां समलैंगिक आपस में शादी कर सकते है। नीदरलैंड, अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, क्यूबा, डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, माल्टा, फिनलैंड, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, ताइवान, कोलंबिया, जैसे देशों में भी समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी मिल चुकी है।

By Anup