यूपी में फिर लगा लॉक डाउन, जानवरों के मेलो पर लगी रोक, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दी जानकारी

बरेली, 7 अक्टूबर। कोरोना के समय लगे लॉक डाउन को लोग अभी तक नही भूल पाए है। लॉक डाउन के समय लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने पर पाबंदी थी। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन लगा दिया गया है। 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में लॉक डाउन रहेगा।

दरअसल पशुओं में फैलने वाली खतरनाक बीमारी लंपी वायरस ने इस साल फिर से पाओ पसारने शुरू कर दिए है। इस बीमारी से पशुओं की मौत हो जाती हैं। ये बीमारी पशुओं से पशुओं में फैलती है, जिस वजह से सरकार को लॉक डाउन लगाना पड़ गया है। योगी सरकार में पशुधन कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली के विकास भवन में प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि लंपी वायरस से जानवरों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन लगाया गया है। 31 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन लगाया गया है। धर्मपाल सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर तक यूपी में नकासा, जानवरो के मेले नही लगाए जायेंगे। इस दौरान किसी जानवर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी नही ले जा सकेंगे।

By Anup