2010 दंगे के मास्टर माइंड तौकीर रज़ा के घर आज पहुंचेगी पुलिस, समन कराएगी तामील

बरेली, 10 मार्च। 2010 दंगे के मास्टर माइंड मौलाना तौकीर रज़ा के घर आज पुलिस समन लेकर पहुंचेगी। तौकीर रज़ा के नही मिलने पर पुलिस उनके परिवार के किसी सदस्य को समन तामील करवाएगी। तौकीर रज़ा को 11 मार्च को कोर्ट में पेश होना है लेकिन जब से कोर्ट ने समन जारी किया है तौकीर रज़ा भूमिगत हो गए है।

दरअसल बरेली में 2010 में बसपा की सरकार थी। उस दौरान बरेली में जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान तौकीर रज़ा के भड़काऊ भाषण के बाद जुलूस में आए लोगो ने सैंकड़ो दुकानों, घरों, पुलिस चौकी और पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया था। चुन चुन कर हिंदुओ के घरों और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था।
सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र प्रेमनगर थाना का बानखाना, चाहबाई, गुलाबनगर रहा था। जहां के लोग दहशत में थे। हालात इस कदर खराब हो गए थे कि लोग घरों में भूखे प्यासे डूबके रहे थे। कई घरों के लोग तो अपना सबकुछ छोड़कर परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। दंगाइयों ने पुलिसकर्मियों को भी नही बक्शा था। जमकर पथराव, फायरिंग और आगजनी हुई थी। पूरा शहर दंगे की आग से जल रहा था।
पुलिस प्रशासन ने बरेली में कर्फ्यू लगाया और ये कर्फ्यू 27 दिनों तक लगाया गया। तब जाकर हालात सामान्य हुए। पुलिस ने तौकीर रज़ा को दंगे का मास्टर माइंड माना और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी किया लेकिन तत्कालीन बसपा सरकार के दबाव में दंगे के मुख्य आरोपी को चंद घंटों के बाद ही जेल से रिहा कर दिया गया। आज भी लोग उन दिनों को याद करके सहम जाते है।
एडीजे रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा को वर्ष 2010 बरेली दंगे का मास्टर माइंड मानते हुए 11 मार्च को कोर्ट में तलब किया है।

By Anup