तौकीर रज़ा ने किया तीसरे मोर्चे का गठन, कांग्रेस के लिए मुसीबत और भाजपा को फायदा पहुचायेगा तीसरा मोर्चा?

बरेली, 28 फरवरी। हम पर जबरदस्ती हिंदुत्व न थोपा जाए, हम क्या खायेगे, क्या पहनेंगे इसके लिए हमे न मजबूर किया जाए, हमारी बहु बेटियां नकाब पहनती है और पहनती रहेगी। ये कहना है आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का। तौकीर रज़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने दबे कुचले, दलित, ओबीसी के लिए तीसरे मोर्चे का गठन किया है। वही तौकीर रज़ा कांग्रेस पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कांग्रेस जो न्याय यात्रा निकाल रही है इसका मतलब वो इंडिया गठबंधन के साथ नही है वो अपनी पार्टी मजबूत कर रहे है। अगर उन्हें न्याय यात्रा निकालनी थी तो इंडिया गठबंधन की न्याय यात्रा निकालनी चाहिए थी, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। इसलिए गठबंधन में शामिल पार्टियों का भी इनसे भरोसा उठ गया है।

सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत पर अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने तीसरे मोर्चे का गठन किया है।
मोदी को हराने के लिए तीसरा मोर्चे का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग इंडिया गठबंधन से खुश नहीं है। तीसरे मोर्चे में जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उसकी भागीदारी होगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तौकीर रज़ा ने कहा कि कांग्रेस की गलत पॉलिसी की वजह से गठबंधन बिखरता हुआ नजर आ रहा है। तौकीर रज़ा ने कहा की कांग्रेस की न्याय यात्रा की जगह इंडिया गठबंधन की यात्रा निकलनी चाहिए थी।
कांग्रेस अपने अलायन्स को कमजोर करना चाहती है, अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहती है, आप काम देश का नही बल्कि अपने आपको मजबूत करने का कर रहे है। उन्होंने कहा गठबंधन से जो उम्मीद देशवासियों को पैदा हुई थी की इंडिया मोदी को हराएगा, लेकिन कांग्रेस ने लोगो की उम्मीदों पानी फेरने का काम किया। इसलिए हमे तीसरे मोर्चे का गठन करना पड़ा। इस तीसरे मोर्चे का नाम सामाजिक न्याय मंच रखा गया है।

By Anup