अयोध्या में विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनाइजर की सूची में विधायक और मेयर का नाम, चल सकता है बुलडोजर

अयोध्या, 7 अगस्त। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर है। जहां अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अवैध कालोनाइजर की लिस्ट जारी की है। खास बात है 40 लोगो की इस लिस्ट में कई सफेदपोश शामिल है। लिस्ट में विधायक, मेयर के नाम भी शामिल है। लिस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसके बाद अब विपक्ष योगी सरकार पर निशाना साध रहा है। विपक्ष का कहना है की क्या अब इन कालोनियों पर भी बुलडोजर चलेगा। लेकिन हकीकत तो यही है की जल्द ही इन कालोनियों पर बुलडोजर चल सकता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में इन दिनों भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। अयोध्या में हर तरफ विकास की गंगा बह रही है। राम मंदिर का निर्माण होने के साथ ही अयोध्या में जमीनों के दाम भी आसमान पर पहुंच गए है। ऐसे में अवैध कालोनियों की भी अयोध्या में भरमार हो गई है। बेतरतीब बनाई जा रही इन कालोनियों में जो लोग रह रहे है वो तमाम परेशानियों से जूझ रहे है। वहां न सीवेज की व्यवस्था है न ही अच्छी सड़क और बिजली की व्यवस्था है। कम दाम में जगह मिलने की वजह से लोग खरीद लेते है लेकिन बाद में लोगो को बहुत परेशानी होती है। ऐसे में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 40 अवैध कालोनाइजर की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के नाम शामिल है।

By Anup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *