लखनऊ :  राकेश टिकैत का आरोप है कि उनके तमाम मुद्दों पर सरकार उदासीन है| वो अपने वादे पूरे नहीं कर सकी है| मुफ्त में बिजली देने के ऐलान पर भी अमल नहीं हो सका है| टिकैत ने ऐलान किया है कि किसान महापंचायत में किसानों के मुद्दों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी|

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (18 सितंबर) किसानों की महापंचायत है| ईको गार्डन में हो रही इस महापंचायत ने प्रदेश का माहौल सरगर्म कर दिया है| भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के बुलावे पर भारी संख्या में किसान लखनऊ पहुंचे हैं| इस दौरान MSP पर गारंटी, गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान और मुफ्त बिजली पर सरकार को घेरने की तैयारी है |

बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ में हो रहे इस किसान महापंचायत पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही की निगाहें टिकी हैं| महापंचायत शुरू होने से पहले ही राकेश टिकैत ने अपने तेवर दिखा दिए हैं| उन्होंने आरोप लगाया है कि MSP और बकाया भुगतान के मुद्दों पर सरकार अपने वादे पूरा नहीं कर सकी है|मुफ्त में बिजली देने के ऐलान पर भी अमल नहीं हो सका है| टिकैत ने ऐलान किया है कि महापंचायत में किसानों के मुद्दों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी|

इस किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ता/किसान बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान आदि प्रदेशों से पहुंचे हैं| मेरठ रेलवे स्टेशन पर तो किसानों का हुजूम था| सैकड़ों लोग ट्रेन से सवार होकर लखनऊ आ रहे हैं|

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के युवा प्रदेश महासचिव अतुल त्रिपाठी ने कहा- 2022 में प्रदेश बीजेपी ने वादा किया था कि राज्य में सत्ता में आए तो बिजली मुफ्त होगी| आवारा पशुओं पर लगाम लगेगी, बीज की कीमतें कम होंगी और गन्ने का उचित भुगतान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ|ये प्रदर्शन आज पूरे दिन है| आज हम पूरे प्रदेश में प्रदर्शन को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे|