स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर रहने वाली शाओमी की चमक पिछले कुछ वक्त में फीकी पड़ी है| कंपनी अब बाजार में धीरे-धीरे वापसी कर रही है| हाल में ही कंपनी ने इसकी जानाकरी दी है| शाओमी ने बताया कि कंपनी ने Redmi 12 5G और Redmi 12 4G की 30 लाख यूनिट्स को बेच दिया है| कंपनी ने इस फोन्स को 100 दिनों से कम में बेचा है

ऐसा लग रहा है कि चीनी कंपनी शाओमी के सुनहरे दिन वापस आ रहे है| एक वक्त विभिन्न स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर रहने वाली Xiaomi की चमक पिछले कुछ वक्त में फीकी पड़ गई थी| अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी वापसी कर रही है| चीनी बाजार में कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 14 ने धमाल मचा रखा है|

इस सीरीज के फोन्स को कंज्यूमर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे है| इससे कंपनी की वैल्यूएशन बेहतर हुई है| वहीं भारतीय बाजार में भी कंपनी ने फोन की सेल ने रफ्तार पकड़ी है| Xiaomi के बजट फोन Redmi 12 5G और Redmi 12 4G की| दोनों ही फोन्स की भारतीय बाजार में अच्छी सेल हुई है| लोग इन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे है| इसका अंदाजा सेल के आंकड़ों से लगाया जा सकता है|

30 लाख यूनिट्स बेच दी 

शाओमी ने भारतीय बाजार में Redmi 12 की 30 लाख यूनिट्स को 100 दिनों से कम में बेच दिया है|इसके साथ ही कंपनी ने भरोसा दिखाने के लिए कस्टमर्स का आभार प्रकट किया है. इस अचीवमेंट से पता चलता है कि शाओमी भारतीय बाजार में धीरे-धीरे वापसी कर रही है| कंपनी पिछले दो सालों से भारतीय बाजार में चुनौतियों का सामना कर रही है| ये सब ऐसे मौकों पर हुआ है, जब देश में 5G स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ी है| लोग अफोर्डेबल प्राइस पर बेहतर स्पेसिफिकेशन्स वाला 5G फोन चाहते है|

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Redmi 12 5G की बात करें, तो कंपनी ने इसमें 6.79-inch का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया है| जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है| डिवाइस MIUI 14 पर काम करता है| जो Android 13 पर बेस्ड है| ऑप्टिक्स की बात करे| तो इस डिवाइस में 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है| जिसका सेकेंडरी लेंस 2MP है|

फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है| डिवाइस Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है| इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलता है|हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है| जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है| ये फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है| जो 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है|