इस्लामिक धर्मगुरु को 8658 साल की सजा सुनाई गई है यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा,आप सोच रहे होंगे की 8658 साल की सज़ा कैसे किसी को मिल सकती है पर सच है. तुर्की के इस्तांबुल के रहने वाले 66 साल के धर्म गुरु को यही सज़ा सुनाई गई है। आरोप है।की अदनान ओकतार टीवी पर धर्म के नाम पर उपदेश देता था, उस टाइम उसके आस पास बिकनी गर्ल्स खड़ी रहती थी। बहुत सी महिलाओं और बच्चों का धर्मगुरु ने शोषण किया था।

न्यूज़ डेस्क: तुर्की के धर्मगुरु पर यौन उत्पीड़न सहित बहुत से मामलों में 8658 साल कैद की ऐतिहासिक सजा सुनाई गई है। बिकनी गर्ल्स को लेकर धार्मिक नेताओं ने भी आपत्ति जताई थी। आरोप है की अदनान ओकातार खुद तो सबको उपदेश देता है, मगर बच्चों और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता रहता था, अदनान ओकतार धोखाधड़ी, बलात्कार, यौनशोषण सैन्य जासूसी जैसे कई अपराधों में संलिप्त था। दुनिया भर में धर्मगुरु का दर्जा किसी भगवान से कम नहीं होता पर तुर्की के इस धर्मगुरु ने धार्मिक भवानाओं को ठेस पहुँचने का काम किया है।

अदनान ओकतार जैसे कई धर्म गुरु काट रहे जेल की सजा

ऐसे कई धर्मगुरुओं हैं.जो की इन्ही सब मामलों के चलते जेल की सलाखों के पीछे हैं, भारत में कई धर्मगुरु ऐसे हैं जो लोगों की भक्ति के साथ खिलवाड़ करते थे उसकी आस्था का फायदा उठाते थे.उनको अंधविस्वास के जाल फसाकर महिलाओं का यौनशोषण करते थे.उनका फायदा उठाते थे वो अभी भी जेल में हैं।

पहले भी हो चुकी है 1075 साल की जेल

तुर्की के धर्मगुरु अदनान ओकतार को इन्ही मामलों के चलते 1075 साल की जेल की सजा सुनाई जा चुकी थी. बीते बुधवार को कोर्ट ने फैसले पर विचार करते हुए सजा बड़ा दिया . जिस बजह से इतने सालों की सजा मुख्य अकार्षक का केंद्र बनी हुईं है।

मॉडर्न था इस्लामिक धर्मगुरुअदनान ओकतार

रूढ़ीवाड़ी विचारों पर ज्ञान देने वाला खुद इतना मॉडर्न था की खुद मॉडर्न ड्रेस पहना करता था,अपनी पार्टियों में देश दुनिया की मशहूर हस्तियों बुलाया करता था।

कई महिलाओं और बच्चों ने लगाया शोषण का आरोप

इस्लामिक धर्मगुरु अदनान ओकतार पर कई महिलाओं और बच्चों ने शोषण करने के साथ-साथ बंधक बनाने का भी आरोप लगाया था. पर उसके आश्रम से सेडा इसिल्डर नामक एक लड़की भागने में कामयाब रही। सेडा इसिल्डरने आरोप लगाते हुए कहा की उसे शादी के लिए जबरन मजबूर किया जा रहा था।

वहीं रिपोर्ट की माने तो एक महिला ने अदनान के खिलाफ अदालत में गावही भी थी जिसमें उसनें कहा की अदनान ने दूसरी कई महिलाओं के साथ भी यौन शोषण किया है .गर्भनिरोधक गोलियां लेने को जबरन मजबूर भी किया है. वहीं खुलासे में पता चला की उसके आश्रम में महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाकर रखा जाता था. पुलिस की जाँच में 69,000 गर्भनिरोधक गोलियां भी मिली थी। यौन शोषण मामलों में इस्तांबुल की अदालत ने मुस्लिम धर्म गुरु को 16नवंबर की सुनवाई में 8658 साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाते वक़्त कोर्ट ने कहा की अदनान ने कई लोगों को जबरन कैद करके रखा था.कोर्ट ने अदनान के साथ साथ 14 लोगों को भी 8,658 साल की सजा सुनाई है। इससे पूर्व में अदनान ओकतार और उसके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट ने पहला फैसला जनवरी 2021 में दें दिया था।

धर्मगुरुओ के खिलाफ यौन शोषण से जुड़े पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके है. जिनमें महिलाओं और बच्चों को अपना शिकार बनाया जाता रहा है। पर तुर्की का यह मामला ऐतिहासिक मामला माना जा रहा है जिसमें 8,658 साल की सज़ा सुनाई गई है।

 

 

 

 

 

 

 

By Sarvesh