iPhone 18 Pro के लिए रात से लगी लंबी लाइन, आज से बिक्री शुरू 1.64 लाख से कीमत, जानें ऑफर और फीचर्स स्वाभिमान टीवी पर

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री आज यानी 18 सितंबर से शुरू हो गई है। फोन की कीमत 1.64 लाख रुपये से शुरू होने के बावजूद इसे खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और दूसरे शहरों में कई ग्राहक रात से ही Apple Store के बाहर लाइन में खड़े हो गए। सुबह होते-होते स्टोर के बाहर लंबी कतारें लग गईं।

रात से स्टोर के बाहर खड़े रहे लोग, सबसे पहले फोन लेने की होड़

दिल्ली के साकेत स्थित Select Citywalk Mall के Apple Store के बाहर रात से ही ग्राहक पहुंचने लगे थे। कई लोग सुबह स्टोर खुलने का इंतजार करते नजर आए। मुंबई के Jio World Drive और बेंगलुरु के Apple स्टोर के बाहर भी लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। कुछ ग्राहक पहले से बुकिंग कर चुके थे, जबकि कुछ बिना बुकिंग के ही फोन लेने की उम्मीद में लाइन में पहुंचे। कई खरीदारों ने बताया कि वे नए मॉडल को सबसे पहले अपने हाथ में लेना चाहते हैं। कुछ लोग पुराने iPhone को अपग्रेड करके नया मॉडल खरीदने पहुंचे थे। लॉन्च के दौरान स्टोर के बाहर टेक रिव्यू करने वाले लोग और Apple के पुराने ग्राहक भी नजर आए।

iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू

iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। 512GB मॉडल 1,89,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल 3,14,900 रुपये का है।वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है। इसका 512GB मॉडल 2,04,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,54,900 रुपये और 2TB मॉडल 3,29,900 रुपये में मिलेगा।पहली सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर भी दिए जा रहे हैं। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है।

48MP कैमरा और A20 Pro चिप से लैस

iPhone 18 Pro सीरीज में 48MP कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन में नया A20 Pro चिप दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया गया है। Pro मॉडल में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है।फोन में ज्यादा स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है। टॉप मॉडल में 2TB तक स्टोरेज मिलती है। ऐसे में इसकी कीमत 3 लाख रुपये से ज्यादा पहुंच जाती है। इसके बावजूद लॉन्च के पहले दिन स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें बताती हैं कि नए iPhone को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है।