मुख्यमंत्री के निर्देश पर गरीब, निर्धन, निराश्रित लोगों का हाल जानने निकली कमिश्नर, बांटे कंबल

कुष्ठ रोगियों को शीतलहर से बचाने को कमिश्नर ने बांटे कंबल

सुभाषनगर के अंगूरी स्थित स्वामी विवेकानंद कुष्ठ आश्रम में 200 मरीजों को किए ठंड से बचाने के उपाय

कमिश्नर ने शहर में अलाव जलाने और शेल्टर होम मैं सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

बरेली, 1 जनवरी 2023। शीतलहर में कंपकपाते लोगों को ठंड से बचाने के लिए कमिश्नर ने साल के पहले दिन शहर का जायजा लिया। डॉ आरडी पांडेय, अपरजिलाधिकारी, नगर, तहसीलदार सदर, अनिल कुमार के साथ आयुक्त ने सुभाषनगर के अंगूरी स्थित स्वामी विवेकानंद कुष्ठ आश्रम में 200 रोगियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उनके दुख दर्द को समझा। उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सभी को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए गए। अलाव जलाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्दियों में कमजोर और बीमार लोगों को पोषण युक्त भोजन की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। जिससे कि मरीजों को सभी पोषक तत्व मिल सके। इसके बाद कमिश्नर ने शहर के शेल्टर होम में व्यवस्थाएं और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में चौराहों पर और जरूरतमंद लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था करें।

शेल्टर होम में ना हो गंदगी, साफ सुथरे रजाई गद्दे कराएं मुहैया

सर्दी से बचाने के लिए शेल्टर होम में साफ-सुथरे रजाई कंबल गद्दे मुहैया कराएं। इससे लोगों को किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने एडीएम और नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि शहर में जहां भी ठिठुरते लोग मिले। उन्हें कंबल मुहैया कराएं। उनके लिए शेल्टर होम में सोने की व्यवस्था कराएं। कोई भी लावारिस सड़क पर सोता ना मिले। लावारिस सड़क पर सोता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By Anup